राजपुरा (निस) : पिछले दिनों एक ही परिवार के सात सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद राजपुरा में बीते दिन श्री सत्य नारायण मंदिर के पास रहने वाले आढ़ती बाप-बेटे की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद अब उनके परिवार की बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आ गई है। सिविल सर्जन पटियाला डा. हरीश मल्होत्रा ने कहा कि बीते कल बाप-बेटे की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद आज राजपुरा निवासी उक्त परिवार की महिला की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है जिसे राजेंद्रा अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 64 सैम्पल लिये गये हैं जिनकी रिपोर्ट कल आ जायेगी।

The post परिवार की एक और महिला पाॅजिटिव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2zRbJwn
via Latest News in Hindi

0 Comments