चंडीगढ़, 21 अप्रैल (ट्रिन्यू)
चंडीगढ़ भाजपा ने नगर निगम को करीब छह हजार से भी अधिक सेनेटाइजर्स भेंट किये। आज सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ की महापौर राजबाला मलिक को निगमायुक्त केके यादव और सीनियर डिप्टी सीनियर मेयर रविकांत शर्मा की मौजूदगी में सेनेटाइजर्स भेंट किये। शहर के कच्चे और पक्के 5200 सफाई कर्मचारियों सहित डोर टू डोर गारबेज एकत्र वालों में वितरित किये जायेंगें। अरुण सूद ने इस अवसर पर कहा कि चंडीगढ़ भाजपा कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
पार्टी 50 रसोई के माध्यम से रोजाना 75000 फूड पैकेट्स तैयार कराकर या सूखा राशन उपलब्ध करा रही है। पार्टी इनसे भी ऊपर कोरोना के विरुद्ध सबसे बड़ा हथियार मास्क को स्वयं बनाकर लोगों में बांट रही है। पीजीआई और जीएमसीएच-32 स्थित ब्लड बैंकों में खून की
कमी को पार्टी वर्कर्स द्वारा पूर्ति कर रही है। राजबाला मलिक ने कहा कि इन सेनेटाइजर्स के माध्यम से सफाई कर्मचारी अपने आप को ओर अधिक सुरक्षित महसूस कर सकेंगें। इस अवसर पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्यपाल जैन, दिनेश शर्मा, चन्द्रशेखर, रामबीर भट्टी, महेन्द्र निराला आदि शामिल हुये।

रक्तदान मुहिम छेड़ने का अनुरोध
सेक्टर 32 सरकारी मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच-32) ने भी रक्त की कमी पूरी करने के लिए भाजपा से अनुरोध किया है। भाजपा ने 14 अप्रैल को पार्टी अध्यक्ष अरुण सूद द्वारा चलाये गये रक्तदान अभियान शुरू किया था। जीएमसीएच में ब्लड बैंक इंचार्ज डाॅ. रवनीत कौर ने बताया कि अस्पताल में रोजाना डायलसिस, कैंसर और थैलेसीमिया के मरीजों को खून के अभाव के चलते काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। इसलिये  उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद से अनुरोध किया है कि वे कुछ पार्टी वर्कर्स से अस्पताल में रक्तदान का अनुरोध करें।

The post भाजपा ने सफाई कर्मियों के लिए डोनेट किये सेनेटाइजर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2KliuIU
via Latest News in Hindi

0 Comments