बीबीएन, 17 अप्रैल (निस)
बद्दी के ठाणा में स्थित फेविकॉल की फैक्टरी में ब्लास्ट होने के मामले में पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कंपनी में बीते बृहस्पतिवार को ब्लास्ट होने के बाद जहरीली गैस लीक हो गई थी जिसकी चपेट में आने से एक की मौत और 6 अन्य घायल हो गए थे।
उद्योग के बॉयलर टैंक की पाइप में लीकेज कामगारों पर आफत बन कर टूटी। इस दौरान यूपी निवासी 20 वर्षीय सिराज की मौत हो गई। जबकि बेहोश हुए लोगों में वीरपाल, बब्बू, मीनू, साजिन और छोटी बच्ची सहजन शामिल हैं। इनका पीजीआई में उपचार चल रहा है।।
घटना के बाद झुग्गियों में रहने वाले कामगारों में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान, आधा दर्जन लोग गैस रिसाव की चपेट में आ गए। सभी को उपचार के लिए बद्दी अस्पताल लाया गया। बद्दी से एक युवक को नालागढ़ और अन्य को पीजीआई उपचार के लिए भेजा गया। कोरोना लॉकडाउन के कारण उद्योग आजकल बंद था और इस कारण बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।
पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

The post कंपनी में ब्लास्ट के बाद उद्योग प्रबंधन पर केस दर्ज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ViPCYg
via Latest News in Hindi

0 Comments