बीबीएन, 17 अप्रैल (निस)
वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव और इसकी रोकथाम के लिए ग्रीन एन्क्लेव सोसायटी, न्यू नालागढ़ ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम लिमिटेड अस्पताल, बद्दी के डाक्टरों के लिए एक सैंपलिंग कैबिन भेंट किया।
नालागढ़ के पूर्व विधायक इंजीनियर के एल ठाकुर के मार्गदर्शन में निर्मित इस कैबिन में डॉक्टर बिना पीपीई किट पहने कोरोना के संभावित रोगी की जांच के लिए सैंपल एकत्रित कर सकते हैं। पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने बताया कि केरल राज्य की तर्ज पर इस सैंपलिंग बॉक्स को निर्मित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सैंपलिंग बॉक्स में मरीज की जांच करते समय डॉक्टर पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं। इससे पीपीई किट के लिए बार-बार होने वाले खर्चे की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के मरीज की जांच करने में लाभदायक इस उपकरण को ग्रीन एन्क्लेव सोसाइटी न्यू नालागढ़ के माध्यम से आवश्यक सामग्री एकत्रित कर निर्मित किया गया है।
इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केडी जस्सल, कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल बद्दी से डॉ. गगनदीप, ग्रीन एनक्लेव सोसायटी से नरेंद्र कुमार, पब्लिक वेलफेयर सोसायटी से पुनीत कौशल, देशबंधु कपिल, राजवंत चंदेल और करनैल सहित अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

The post ईएसआई अस्पताल को भेंट किया सैंपलिंग कैबिन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2KgLHou
via Latest News in Hindi

0 Comments