शेल्टर होम पहुंचाये गये 418 लोग
पंचकूला /चंडीगढ़, 17 अप्रैल (नस)
पंचकूला में शुक्रवार को 418 लोगों को प्रशासन द्वारा बनाए गए शेल्टर होम पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि लॉकडाउन में नाकों पर 2885 वाहनों का चालान किया गया और 156 वाहनों को जब्त किया गया।
शुक्रवार को 109 चालान किए गए। पुलिस के मुताबिक अब तक कुल 125 वाहनों के चालान सीसीटीवी कैमरों के जरिए किए गए। पुलिस ने 14 पेट्रोलिंग वाहनों की व्यवस्था की है। पुलिस ने कर्फ्यू का पालन नहीं करने करने वालों के खिलाफ 88 केस दर्ज किये हैं। सेक्टर 15 में ड्रोन से इलाके में नजर रखी जा रही है। पुलिस ने कहा कि अपने घरों से बेवजह बाहर निकलने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
The post शेल्टर होम पहुंचाये गये 418 लोग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Vj7Hp1
via Latest News in Hindi
0 Comments