अम्बाला शहर, 17 अप्रैल (हप्र)
दुर्गानगर स्वर्गाश्रम के चेयरमैन नीरू वढेेरा ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि लॉकडाउन के चलते विभिन्न श्मशान गृहों में पड़ी मृतकों की अस्थयिों का सामूहिक विसर्जन करवाने के लिए व्यवस्था करे और सभी श्मशान गृहों के प्रधानों से संपर्क करके समाधान निकाले।
वढेेरा ने कहा कि जिन परिवारों में किसी परिजन की मृत्यु हुई है, वे परिवार आज बड़ी विषम स्थिति से गुजर रहे हैं। हिंदू संस्कारों व मान्यता के अनुसार संस्कार के उपरांत सगे-संबंधी अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार व आनंदपुर साहिब करने जाते हैं जोकि लॉकडाउन की घोषणा के बाद लंबित हो गया है। एक तरफ ये लोग सगे-संबंधियों व अपनों को खोने के गम से उबर नहीं पाये तथा दूसरी तरफ वे रस्म के अनुसार अस्थियों का विसर्जन भी नहीं कर पा रहे हैं।
वढेरा ने बताया कि इस समय शहर के 4 मुख्य श्मशाम गृहों- स्वर्ग आश्रम दुर्गानगर, रामबाग, जैन कॉलेज रोड पर एवं बलदेव नगर स्थित शमशाम घाट में अब तक 80-90 स्वर्ग सिधारे लोगों की अस्थियां पड़ी हैं। प्रशासन को इसका तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और 26 अप्रैल को तीन-चार बसों की व्यवस्था करनी चाहिए। जिन लोगों ने अस्थि विसर्जन के लिए जाना है, उस परिवार से केवल 2 व्यक्ति ही प्रति सीट पर बिठाए जाएं। बसों को इकट्ठे ही पुलिस इंस्पेक्टर की रहनुमाई में भेजा जाए ताकि बसों और सवारियों को रास्ते में दिक्कत न आए।

The post अस्थि विसर्जन की सामूहिक व्यवस्था करे प्रशासन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2xHhv35
via Latest News in Hindi

0 Comments