शिमला, 13 अप्रैल (निस)
ऊना जिला में आलू की फसल को निकालने का कार्य शुरू हो गया है। किसान स्वयं सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए आलू की फसल को निकालने में जुट गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधीश ऊना संदीप कुमार ने बताया कि किसानों को कर्फ्यू में पूरी तरह से छूट प्रदान की गई है और उन्हें खेत में काम करने पर कोई पाबंदी नहीं है। संदीप कुमार ने कहा कि गेहूं की फसल भी पककर तैयार हो गई है, ऐसे में किसान को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। किसान को अगर मजदूरों की आवश्यकता हो तो इसके लिए एपीएमसी सचिव, उप निदेशक कृषि, एडीओ व उप निदेशक बागवानी मजदूरों को पास जारी करेंगे। लेकिन सभी को सामाजिक दूरी के नियम को ध्यान में रखकर काम करना होगा। कृषि के साथ-साथ बागवानी गतिविधियों को भी कर्फ्यू से छूट दी गई है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने कृषि उपकरणों व रिपेयर करने वाली दुकानों को भी कर्फ्यू में छूट दी है।
कांगड़ा में कल से शुरू होगी फसल की कटाई
धर्मशाला (निस) : कांगड़ा के उपायुक्त राकेश प्रजापति ने जिला में फसल कटाई, गहाई तथा कृषि उपज को मंडियों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इन्दौरा, नूरपुर, फतेहपुर एवं नगरोटा सूरियां में 15 अप्रैल से फसल कटाई का कार्य शुरू होगा। वहीं, 4 विकास खंडों – प्रागपुर, रैत, देहरा व कांगड़ा में 20 से जबकि नगरोटा बगवां, धर्मशाला, भवारना, पंचरुखी, लंबागांव, भेड़ू महादेव व बैजनाथ में 25 अप्रैल से फसल कटाई का काम शुरू किया जाएगा

The post सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कृषि गतिविधियां शुरू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2K3L7dq
via Latest News in Hindi

0 Comments