बठिंडा (निस) : मनप्रीत बादल ने कहा कि लोगों के सहयोग के कारण बठिंडा जिले में कोरोना का कोई मरीज नहीं पाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोरोना को फैलने से रोकने के लिये सरकार व प्रशासन को सहयोग दें। वित्त मंत्री पंजाब मनप्रीत सिंह बादल ने 15 अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं की फसल की खरीद के लिये जिले में किये जा रहे प्रबंधों का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि बठिंडा जिले में खरीद केन्द्रों की संख्या बढ़ाकर दोगुनी से भी अधिक 442 कर दी गई है।

The post खरीद प्रबंध मुक्कमल : मनप्रीत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3a7cbTM
via Latest News in Hindi