लुधियाना के सहायक पुलिस कमिश्नर को कोरोना पाॅजिटिव
कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बावजूद सोमवार को जालंधर सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते लोग। -सर्बजीत सिंह
वीरेन्द्र प्रमोद/निस
लुधियाना, 13 अप्रैल
लुधियाना (उत्तरी) के सहायक पुलिस कमिश्नर अनिल कोहली (52) का कोरोना सैंपल पॉजिटिव आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
लुधियाना की सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया की एसीपी को यहां शेरपुर चौक के निकट स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहां उनको वेंटीलेटर पर रखा जा रहा है। एक अन्य जानकारी के अनुसार उनके साथ 14 अन्य पुलिस कर्मियों, जिनमें कुछ थानों के प्रभारी भी शामिल हैं, को उनके घरों में ही क्वारंटाइन किया जा रहा है।
लुधियाना में अब तक 13 कोरोना रोगियों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें दो की मृत्यु हुई और एक मरीज ठीक होकर घर लौट गया। डॉ. बग्गा ने बताया कि एसीपी कोरोना वायरस की चपेट में कैसे आये और बाद में उनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा रही है ।
इस बीच आज पंजाब सरकार के कोरोना वायरस के नोडल ऑफिसर राहुल तिवारी ने जिला अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद बताया कि रविवार तक पंजाब में कोरोना के 171 रोगी पॉजिटिव पाए गए थे। अब तक पंजाब में 30 हॉट स्पाॅट बनाए गए हैं और बहां संदिग्ध कोरोना पीड़ितों का पता लगाने के लिए जोरदार अभियान चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के पास पीपी किट्स या वेंटीलेटरों की कोई कमी नहीं है। उनके अनुसार राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 400 से ज्यादा वेंटिलेटर हैं लेकिन अभी उनमें से 3-4 ही प्रयोग में आ रहे हैं।
The post लुधियाना के सहायक पुलिस कमिश्नर को कोरोना पाॅजिटिव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2V5PTxv
via Latest News in Hindi
0 Comments