पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सीएमओ को सौंपी पीपीई किट्स, गाउन
अम्बाला शहर (हप्र) : पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के निर्देश के बाद उनके निजी सचिव नरेश सहगल की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुराना सिविल अस्पताल में सीएमओ को 100 पीपीई किट्स व 100 गाउन सौंपे। इस दौरान सीएमओ व उनकी टीम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। नरेश सहगल ने बताया कि इससे पहले भी विनोद शर्मा के निर्देश पर सीएमओ को 100 पीपीई किट्स उपलब्ध करवाई गई थी और कुछ स्टाफ की डिमांड पर स्पेशल गाउन बनवाए गए। इसी बीच पूर्व मंत्री के निर्देश पर ग्रामीण व अर्बन एरिया में सेनिटाइजेशन का काम जारी है और 3 मशीनों की मदद से कालोनियों में सेनेटाइजेशन किया जा रहा है।
The post पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सीएमओ को सौंपी पीपीई किट्स, गाउन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aSJV7X
via Latest News in Hindi
0 Comments