कोहली को शांत रखने के लिये लड़ने से बचते थे, आईपीएल अनुबंध बचाने को नहीं : पेन
होबार्ट, 9 अप्रैल (एजेंसी)
टेस्ट कप्तान टिम पेन ने स्वीकार किया कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम विराट कोहली से किसी भी तरह की लड़ाई से बचने के लिये बिना वजह उन्हें उकसाने से बचती रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह भारतीय कप्तान के बल्ले को शांत रखने की रणनीति थी ना कि आईपीएल अनुबंध को बचाने की योजना जैसा कि पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने दावा किया था। पेन ने क्लार्क के उन दावों को खारिज किया कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेट में ऐसा भी दौर था जब वे आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ मोटे अनुबंध हासिल करने के लिये कोहली पर दबाव नहीं बनाते थे। पेन ने कहा, ‘हम निश्चित रूप से उसे उकसाकर किसी तरह की लड़ाई नहीं करना चाहते थे क्योंकि हमें लगता था कि ऐसा करने से वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है।’ भारत को अक्तूबर 2020 से जनवरी 2021 तक आस्ट्रेलिया का दौरा करना है जिसमें उसे 4 टेस्ट, 3 वनडे और 3 ट्वेंटी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने हैं।
पेन ने कहा, ‘कौन जानता है कि इस सीरीज़ में क्या होगा और हमने डाक्यूमेंट्री में देखा कि उन में से कुछ मैचों के दौरान भी काफी तनाव था। मैं भी निश्चित रूप से खुद को नहीं रोक रहा था लेकिन इस समय आईपीएल मेरे लिये इतना बड़ा नहीं है इसलिये मेरे पास गंवाने के लिये कुछ नहीं है।’
The post कोहली को शांत रखने के लिये लड़ने से बचते थे, आईपीएल अनुबंध बचाने को नहीं : पेन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3ekjGtY
via Latest News in Hindi
0 Comments