झूठ बोल रही है दुनिया
वाशिंगटन, 16 अप्रैल (एजेंसी)
कोरोना वायरस महामारी से दुनिया में सबसे अधिक मौतें अमेरिका में हुई हैं। इस बारे में पूछे जाने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि अन्य देश अपने यहां मृत्यु दर के बारे में झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने चीन का जिक्र करते हुए कहा, ‘क्या कोई इनमें से कुछ देशों की संख्या पर वाकई यकीन करता है?’ अमेरिका ने दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे तेजी से और सटीक जांच प्रणाली विकसित की और वह 33 लाख से अधिक लोगों की जांच कर चुका है।
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका कोरोना के सबसे बुरे दौर से निकल चुका है। उन्होंने कुछ राज्यों को इस महीने से खोलने का अनुमान जताया। ट्रम्प ने कहा कि देश को फिर से खोलने पर दिशा-निर्देश गवर्नरों से बात करने के बाद घोषित किए जाएंगे। ट्रंप प्रशासन ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए एक मई की संभावित तारीख तय की थी, लेकिन राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ राज्यों में उससे पहले ही हालात सामान्य हो सकते हैं। कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस के कार्य बल की सदस्य डॉ. डेबोरा ब्रिक्स ने कहा कि पिछले 5 दिनों में देशभर में नये मामलों की संख्या में गिरावट आई है। गौर हो कि अब तक 6.37 लाख से अधिक अमेरिकी कोरोना से संक्रमित पाए गये हैं और 30,826 से अधिक की मौत हो चुकी है, जो किसी भी देश में सर्वाधिक संख्या है।
53 देशों में 3336 भारतीय संक्रमित
नयी दिल्ली (एजेंसी) : कोरोना वायरस से 53 देशों में 3336 भारतीय संक्रमित हुए हैं और 25 की मौत हो चुकी है। सरकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि विदेशों में फंसे भारतीयों को संयम रखना होगा, क्योंकि सरकार संक्रमण रोकने के व्यापक नीतिगत फैसले के तहत उन्हें वहां से स्वदेश नहीं ला रही।
विश्व में 1.37 लाख से ज्यादा की मौत
पेरिस (एएफपी) : दुनियाभर में आधिकारिक स्रोतों से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक संकलित आंकड़ों के अनुसार कोरोना से 1,37,500 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 193 देशों में अब तक संक्रमण के 20,83,820 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4,50,500 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।
The post झूठ बोल रही है दुनिया appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bhftFs
via Latest News in Hindi
0 Comments