इंदौर, 16 अप्रैल (एजेंसी)
देश में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक इंदौर में पुलिस चुनौतीपूर्ण हालात पर नियंत्रण बरकरार रखने के लिये अपने काम करने का तरीका बदल रही है। इस सिलसिले में कर्फ्यू तोड़ने के बाद घर में छिप जाने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिये एफआईआर की ‘होम डिलीवरी’ की तैयारी की जा रही है। शहर पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने कहा कि पुलिस की गश्त खत्म होते ही लोग बेवजह बाहर घूमने लगते हैं। ड्रोन कैमरों की मदद से ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की पहचान के बाद अब उन पर प्राथमिकी दर्ज करके उनके घर पहुंचा दी जायेगी। कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद से ही प्रशासन ने 25 मार्च से इंदौर की शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

The post कोरोना एफआईआर की ‘होम डिलीवरी’ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VCmdHc
via Latest News in Hindi

0 Comments