चंडीगढ़, 22 अप्रैल (ट्रिन्यू)
कोरोना वायरस के चलते आज हम सभी एक बुरे दौर से गुजर रहे हैं। आम लोगों के लिये तो यह चुनौती-भरा समय है ही मगर मेडिकल व पैरामेडिकल समुदाय भी इस अभूतपूर्व संकट से रूबरू हो रहा है। ऐसे में आइसोलेशन व घरों में क्वारंटाइन लोगों की मानसिक व भावनात्मक रूप से तंदरुस्त रखने पंजाब विश्वविद्यालय के पब्लिक हेल्थ सेंटर ने मेंटल एंड इमोशनल वेलबिइंग पर एक अहम वेबिनार पेश किया है।
यह जानकारी देते हुए सेंटर की संयोजक डॉ. सविता पराशर ने बताया कि सर्टीफाइड क्लीनिकल हाइपोथेरेपिस्ट एवं बिहेवियरल साइंसिज ट्रेनर डॉ. रेणु ठाकुर ने फेसबुक पेज ‘ऊर्जा -टेम्पल आफ हीलिंग’ के जरिये करीब 400 लोगों को संबोधित किया। उन्होंने क्वारंटाइन लोगों को सलाह दी कि वे ताजा हालातों को लेकर भय पैदा करने वाली खबरें न देखें। मन को लगातार उद्वेलित करने वाले समाचारों और ऐसे कार्यक्रम देखने से भी बचें जिससे भय का संचार होता हो और जिससे शरीर में चिंता और निराशा की एक लंबी प्रतिक्रिया शुरू होती हो। उन्होंने बताया कि कई शारीरिक डिस्आर्डर को दूर करने में साइकोथेरेपी से बड़ी मदद मिलती है।

The post पीयू के हेल्थ सेंटर ने क्वारंटाइन लोगों के लिये किया वेबिनार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bv8OYp
via Latest News in Hindi

0 Comments