ऑनलाइन पेंटिंग में चंडीगढ़ की रेहनुमा को विशेष पुरस्कार
पंचकूला, 22 अप्रैल (ट्रिन्यू)
संस्कार भारती हरियाणा द्वारा प्रदेश के 18 जिलों में ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ट्राइसिटी में यह प्रतियोगिता संस्कार भारती की पंचकूला इकाई द्वारा आयोजित किया गया। यह कक्षा 3 से 5, 6 से 9 और कक्षा 10 से 12 तक तीन समूहों में विभाजित की गई। प्रतियोगिता दो विषयों ‘फाइट अगेंस्ट कोरोना’ और ‘स्टे एट होम’ विषयों पर आधारित थी ट्राइसिटी से लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया जिसमें अम्बाला और लुधियाना से भी कुछ विद्यार्थियों ने भाग लिया । हर समूह में 5 पुरस्कार दिए गये। प्रविष्टियों का आंकलन भारती शर्मा बामा अकादमी, पंचकूला, मीनू मुंजाल वरिष्ठ शिक्षक डी.ए.वी. स्कूल,चंडीगढ़ तथा राजेश सिवाच शिक्षक गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ द्वारा किया गया।
परिणाम- *स्पेशल प्राइज: (डिफ्रेंटली एबल्ड चाइल्ड) रेहनुमा रानी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-8, चंडीगढ़। *कक्षा 3 से 5: प्रथम दिव्यांशी टेंडर हार्ट स्कूल चंडीगढ़, द्वितीय पलक सेंचुरी पब्लिक स्कूल, नयागाँव, तृतीय ओजस्वी अग्रवाल भवन विद्यालय, पंचकूला।
*कक्षा 6 से 9: प्रथम यशिता सिंह कार्मल कॉनवेंट स्कूल चंडीगढ़, द्वितीय विवेक कुमार केंद्रीय विद्यालय नंबर 4 अंबाला, तृतीय मानव, कक्षा-7 टेंडर हार्ट स्कूल, चंडीगढ़।
*कक्षा 10 से 12: प्रथम अनन्या जिंदल मानव मंगल स्कूल पंचकूला, द्वितीय अमन पाठक डी.ए.वी. मॉडल स्कूल, सेक्टर-15, चंडीगढ़, तृतीय काव्य, डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पंचकूला।
The post ऑनलाइन पेंटिंग में चंडीगढ़ की रेहनुमा को विशेष पुरस्कार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2KsL5w0
via Latest News in Hindi
0 Comments