ज़ीरकपुर-पटियाला रोड पर स्थित शराब का ठेका, जहां से चोर ताला तोड़ कर लाखों रुपए की शराब ले उड़े। -निस

राजेश गर्ग/निस
ज़ीरकपुर, 22अप्रैल
बीती रात ज़ीरकपुर पटियाला रोड पर स्थित शराब के ठेके में से चोर ताला तोड़ कर लाखों रुपए की शराब चोरी करके ले गए। इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन देश में लॉक डाउन तथा राज्य में कर्फ्यू लगा होने के बावजूद भी चोरी की घटना होने के कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। शराब ठेकेदार गौरव ने बताया कि लॉकडाउन के कारण सभी ठेके बंद पड़े हैं और कोई भी कारिंदा ठेके में मौजूद नहीं था। प्रातः 6 बजे के करीब उनको पुलिसकर्मी का फ़ोन आया कि उनका ज़ीरकपुर-पटियाला रोड स्थित ठेका खुला है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिसवालों को कहा कि लॉकडाउन के कारण कोई भी कारिंदा ठेके में नहीं है तो ठेका खुले होने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। जब मौके पर जा कर देखा तो ठेके के दोनों ताले टूटे हुए थे और ठेके में पड़ीं महंगी शराब की पेटियाँ जिन में ब्लेंडर्स प्राइड, वैट 69, टीचर, ब्लैक डाॅग, ब्लैक लेबल और स्काच की पेटियां गायब थीं। चोरी हुई शराब की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए बनती है। गौरव ने बताया कि इससे पहले भी उनके कराला और नड्याली स्थित ठेके में चोरी हो चुकी है। जिसके साथ लॉक डाउन के कारण तो उनका नुक्सान हो ही रहा है बल्कि चोरियों के साथ इससे भी ़ज्यादा नुक्सान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनको चाहे थोड़ी देर के लिए ही सही परन्तु ठेके खोलने की इजाज़त दी जाये जिससे शराब की काला बाजारी रुक सके और उनको भी करोड़ों रुपए का नुकसान न झेलना पड़े।

The post ज़ीरकपुर में ठेके से लाखों की शराब ले उड़े चोर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2xUj4e7
via Latest News in Hindi

0 Comments