अवैध शराब बरामद
राजपुरा (निस) : सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि एक शराब तस्कर गांव कोटला के बस स्टैंड के पीछे खेतों में शराब बेचने का कार्य कर रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर 17 बोतल शराब देसी, मालवा नंबर-१ की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी रामपाल निवासी मैनपुरी यूपी हाल आबाद मिर्जापुर को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
The post अवैध शराब बरामद appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3atXQkr
via Latest News in Hindi
0 Comments