लॉकडाउन में पति के साथ घर पर ही नाइट डेट पर गईं सनी लियोनी
कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में लोग घरों में हैं और वहीं अपनी गतिविधियों में लगे हुए हैं। इसी बंद के माहौल में भी अभिनेत्री सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर के साथ घर के डाइनिंग रूम में नाइट डेट का आनंद लिया। सनी ने इंस्टाग्राम पर पति डेनियल के साथ अपनी तस्वीरें साझा की, जिसमें वह रेड वाइन का आनंद ले रही हैं।
तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, "डेनियल के साथ डेट नाइट, घर के डायनिंग रूम में।"
लॉकडाउन में सनी अपने बच्चों के साथ मस्ती करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बेटी निशा के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था।
सनी का वास्तविक नाम करनजीत कौर है। उन्होंने साल 2011 में डेनियल से शादी की थी। वहीं साल 2017 में दंपति ने अपने पहले बच्चे निशा को महाराष्ट्र के गांव लातूर से गोद लिया था, जबकि साल 2018 में उन्होंने सेरोगेसी के माध्यम से अपने जुड़वां बेटों - नोह और अशर के होने की घोषणा की थी।
(इनपुट-आईएएनएस)
from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/3bLCxfF
via Latest News in Hindi
0 Comments