पीसीए और पूर्व प्रीमियम अपार्टमेंट्स में कमरे तैयार रखने के निर्देश
मोहाली, 11 अप्रैल (निस)
डिप्टी कमिशनर गिरीश दयालन ने ज़िला आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (डीडीएमए) के चेयरमैन के तौर पर कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ संघर्ष कर रहे पुलिस, स्वास्थ्य और ओर प्रशासनिक आधिकारियों की सुरक्षा के लिए निर्देश जारी किये हैं।
डीसी ने निर्देश दिया है कि जो अफसर का कर्मचारी घर जाने की इच्छा नहीं रखते उनके लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए), मोहाली में 25 कमरे तैयार रखे जायें। इसके इलावा, ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलेपमेंट अथॉरटी (गमाडा) और पूर्व प्रीमियम अपार्टमेंट्स में खाली पड़े 669 फ्लैट तैयार रखेगी। इनका प्रयोग ज़रूरत के अनुसार किया जायेगा।
The post पीसीए और पूर्व प्रीमियम अपार्टमेंट्स में कमरे तैयार रखने के निर्देश appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2K0c01P
via Latest News in Hindi
0 Comments