न्यायिक परिसर में लगी सेनेटाइज करने वाली टनल
अंबाला शहर, 11 अप्रैल (हप्र)
अंबाला सिटी पॉलिटेक्निक ने शनिवार को जिला बार संघ अंबाला के सहयोग से न्यायिक परिसर में एक सैनिटाइज करने वाली टनल लगवाई।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला और सेशन जज कृष्ण कांत, बार के वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश गांधी, सचिव रोहित गर्ग, उप प्रधान संदीप चौहान, मोहित सहगल, महाराज सिंह, मनीष कश्यप के अलावा और अधिवक्ता मौजूद रहे। प्रिंसिपल राजीव सपरा ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशानुसार जहां पर लोगों का बहुत संख्या में आना जाना है ऐसे सभी स्थानों पर सैनिटाइज करने की मशीनें जनहित में लगाी जा रही हैं। उसी स्कीम के तहत हरियाणा के अंबाला में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक की टीम ने लघु सचिवालय में जाने के रास्ते पर एक ऐसी मशीन लगाई है।
The post न्यायिक परिसर में लगी सेनेटाइज करने वाली टनल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Rsqdsr
via Latest News in Hindi

0 Comments