प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस के बच्चों की पढ़ाई के लिए हुई परेशान, इस तरह करेंगी मदद
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सभी की मदद के प्रयास कर रही हैं। कोरोना वायरस की वजह बच्चों की पढ़ाई पर भी बहुत असर हो रहा है। लॉस एंजेलिस के बच्चों को पढ़ाई में मदद के लिए प्रियंका चोपड़ा आगे आई हैं। वह बच्चों को हेडफोन्स बांटेगी।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा- इस मुश्किल भरे समय में लोगों को साथ में आकर एक-दूसरे की मदद करना महत्वपूर्ण है। युवा सशक्तीकरण और शिक्षा में सफलता दो कारण हैं जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा- जो बच्चे लॉस एंजेलिस में वर्चुअल क्लासरुम में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें मैं अपने पार्टनर के साथ हेडफोन्स देंगे। हम सभी इससे जल्दी बाहर आ जाएंगे।
प्रियंका कुछ दिनों पहले महिलाओं की मदद के लिए आगे आईं थी। उन्होंने उन चार महिलाओं को 1 लाख डॉलर दिए तो इस कठिन परिस्थिति में आगे आकर लोगों की मदद कर रही हैं।
आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पीएम केयर फंड, गूंज और फीडिंग अमेरिका में योगदान दिया है ताकि इस वायरस से प्रभावित लोगों की मदद हो सके।
from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/3b3cDDS
via Latest News in Hindi
0 Comments