चंडीगढ़ 11 अप्रैल (ट्रिन्यू)
न्यू कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष विवेक हंस गरचा ने शनिवार को कहा कि कुछ एनबीएफसी और प्राइवेट बैंक भारत सरकार और आरबीआई के दिशा निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। स्पष्ट निर्देश हैं कि अगले 3 महीने तक ईएमआई वसूलने के लिए ईसीएस अकाउंट में न लगायी जाये। लेकिन बैंकों ने लोगों की जेब पर डाका मारना शुरू कर दिया है। कई लोगों के अकाउंट से मासिक किस्तें कटनी शुरू हो चुकी हैं। उनका कहना है कि क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को भी बैंक कर्मचारियों ने फोन और मैसेज कर लोन चुकाने का दबाव बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी दिन प्रतिदिन गिर रही है। सरकार के लिए आर्थिक स्थिति संकट का विषय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर एन.बी.एफ.सी. और प्राइवेट बैंक यदि सरकार और आरबीआई के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर सकते तो उनकी मान्यता रद्द की जानी चाहिए। गरचा ने कहा कि अगर नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कॉरपोरेशन और निजी बैंक ऐसी आपातकालीन स्थिति में देशवासियों का साथ नहीं देंगे तो आर्थिक स्थिति और भी दयनीय हो जायेगी।

The post आरबीआई की गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे बैंक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Rvd5D6
via Latest News in Hindi

0 Comments