तेल मूल्य युद्ध खत्म करने में मदद को तैयार : ट्रंप
वाशिंगटन, 1 अप्रैल (एजेंसी)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह रूस और सऊदी अरब के बीच कच्चे तेल की कीमतों को लेकर छिड़े ‘युद्ध’ को समाप्त करने में मदद को तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की है। ट्रंप ने कहा, ‘दोनों पक्ष इस पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। यदि जरूरत हुई, तो मैं उचित समय पर इस बातचीत का हिस्सा बनूंगा।’ गौर हो कि इस ‘युद्ध’ की वजह से कच्चे तेल की बेंचमार्क कीमतें 17 साल के निचले स्तर पर आ गई हैं।
The post तेल मूल्य युद्ध खत्म करने में मदद को तैयार : ट्रंप appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UzwVyP
via Latest News in Hindi
0 Comments