मेडिकल स्टाफ को सुरक्षा सामग्री पर जवाब तलब
नयी दिल्ली, 1 अप्रैल (एजेंसी)
सुप्रीम कोर्ट ने देश में कोरोना के मरीजों का उपचार कर रहे डाक्टरों, नर्सों और सहयोगी कर्मचारियों को डब्ल्यूएचओ के मानक वाली सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने के लिये याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा। जस्टिस धनंजय वाई चन्द्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इस मामले में सुनवाई के दौरान सालिसीटर जनरल तुषार मेहता को अगले सप्ताह जवाब देने का निर्देश दिया। याचिका में दावा किया गया है कि उचित सुरक्षा सामग्री के अभाव में वायरस की चपेट में आने का खतरा है।
The post मेडिकल स्टाफ को सुरक्षा सामग्री पर जवाब तलब appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2JCCmqp
via Latest News in Hindi
0 Comments