सऊदी अरब की अपील- इस बार स्थगित करें हज
रियाद, 1 अप्रैल (एजेंसी)
सऊदी अरब के हज मंत्री ने कोरोना वायरस के चलते मुसलमानों से इस बार हज की तैयारियां स्थगित करने की अपील की है। इस महीने की शुरुआत में सऊदी अरब ने अपने शहरों में कोरोना फैलने के डर के चलते ‘उमरा’ तीर्थयात्रा निलंबित कर दी थी। इस अभूतपूर्व कदम के बाद से सालाना हज पर भी अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे थे। सऊदी अरब के हज मंत्री मोहम्मद बिन्तऐन ने कहा, ‘सऊदी अरब हज और उमरा के इच्छुक लोगों के स्वागत के लिये पूरी तरह तैयार है, लेकिन मौजूदा हालात में इस वैश्विक महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब मुसलमानों और अपने नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं। लिहाजा हमने सभी देशों के अपने मुस्लिम भाइयों से कहा है कि वे हालात ठीक होने तक हज के लिए इंतजार करें।’
The post सऊदी अरब की अपील- इस बार स्थगित करें हज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2X0FODp
via Latest News in Hindi
0 Comments