नयी दिल्ली, 4 अप्रैल (एजेंसी)
कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि राज्यों के लिए एक लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाए और उन्हें जीएसटी बकाये का भुगतान भी किया जाए। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘कोरोना के खिलाफ जंग में राज्य सरकारें अग्रिम पंक्ति में खड़ी हैं। हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि राज्य सरकारों को इस लड़ाई में और मजबूत बनाया जाए। राज्य सरकारों के पास धन और संसाधन की कमी है। केंद्र सरकार राज्य सरकारों के लिए एक लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा करे।’ उन्होंने केंद्र से यह आग्रह भी किया कि राज्यों को जीएसटी के बकाये के 42 हजार करोड़ रुपये जारी किये जाएं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘रिजर्व बैंक राज्य सरकारों के लिए ऐसी व्यवस्था करे ताकि उन्हें कम दर अथवा शून्य प्रतिशत की ब्याज पर कर्ज मिल सके।’

The post राज्यों को एक लाख करोड़ का पैकेज दे केंद्र : कांग्रेस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RbMlr6
via Latest News in Hindi

0 Comments