संक्रमित महिला से एम्स में पैदा हुआ स्वस्थ शिशु
नयी दिल्ली, 4 अप्रैल (एजेंसी)
कोरोना से संक्रमित एक महिला ने यहां एम्स में एक बच्चे को जन्म दिया है जो स्वस्थ है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में प्रोफेसर डॉ. नीरजा भटला ने कहा कि पिछले सप्ताह महिला ने आपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया। डॉ. भटला के नेतृत्व में एक टीम ने आपरेशन किया। उन्होंने कहा कि शिशु स्वस्थ है। यह पूछे जाने पर कि क्या कोरोना वायरस के लिए शिशु के नमूने का परीक्षण कराया जाएगा, उन्होंने कहा, ‘हम उसकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और लक्षणों पर गौर कर रहे हैं। अब तक शिशु स्वस्थ है।’
The post संक्रमित महिला से एम्स में पैदा हुआ स्वस्थ शिशु appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bSzlym
via Latest News in Hindi
0 Comments