रेल सेवा बहाल करने पर अभी फैसला नहीं
नयी दिल्ली, 4 अप्रैल (एजेंसी)
रेलवे ने शनिवार को कहा कि ट्रेन सेवाओं को बहाल करने पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस पर फैसला कुछ ही दिनों में लिया जाएगा। यह बयान तब आया है जब रेलवे ने कोरोना वायरस के कारण यात्री ट्रेनों को 21 दिन तक स्थगित करने के बाद 15 अप्रैल से अपनी सभी सेवाएं बहाल करने की तैयारी शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, ‘रेलवे बोर्ड से हर ट्रेन को मंजूरी मिलने पर ही ट्रेन सेवाएं बहाल की जाएंगी। रेलवे बोर्ड को चरणबद्ध योजना के लिए सुझाव दिया जाना चाहिए।’
15 से बुकिंग शुरू करेगी एयर एशिया : विमानन कंपनी एयर एशिया इंडिया 15 अप्रैल से टिकटों की बुकिंग शुरू करेगी। हालांकि, कंपनी ने कहा कि यह नागर विमानन महानिदेशालय के इस संबंध में किसी नये दिशानिर्देश नहीं आने पर निर्भर करेगा।
The post रेल सेवा बहाल करने पर अभी फैसला नहीं appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39Iz4fZ
via Latest News in Hindi
0 Comments