लखनऊ (एजेंसी) : कोरोना से संक्रमित हुई बॉलीवुड सेलिब्रिटी गायिका कनिका कपूर ने अपना प्लाज्मा देने का फैसला किया। इसके लिये उन्होंने सोमवार शाम को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में अपना रक्त परीक्षण के लिये दिया। अगर उनके परीक्षण ठीक आये तो सोमवार या मंगलवार सुबह उनका 500 मिली प्लाज्मा केजीएमयू के डाक्टर निकालेंगे। डॉक्टरों ने बताया कि अभी तक केजीएमयू में कोरोना से ठीक हुए तीन मरीज अपना प्लाज्मा दान कर चुके है। इनमें एक रेजीडेंट डाक्टर तौसीफ खान, एक कनाडा की महिला डाक्टर तथा एक अन्य रोगी शामिल हैं।

The post कोरोना से उबरी कनिका कपूर देंगी प्लाज्मा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/35cNvbO
via Latest News in Hindi

0 Comments