लाहौल स्पीति में फिर खुले देवालयों के कपाट
शिमला, 13 अप्रैल (निस)
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में तीन महीने के बाद देवालयों के कपाट एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। लोहड़ी के रोज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बंद हुए ये कपाट आज बैशाखी के दिन पूजा-अर्चना के साथ खुले। हालांकि इस बार देवालयों की कपाट खुलने पर न तो पिछले सालों की तरह भीड़ थी और न ही उत्साह।
देवालयों के कपाट खुलने के मौके पर इन पवित्र स्थानों पर इस बार कोरोना महामारी से सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। लोगों की उपस्थिति भी इस बार काफी कम रही। हालांकि पूजा अर्चना में कोई कमी नहीं रही और लोगों ने पूजा-पाठ कर न केवल अच्छी फसल बल्कि कोरोना महामारी से छुटकारे के लिए भी दुआएं मांगी।
हिमखंड गिरने से एक की मौत
लाहौल घाटी के वरगूल गांव में आज हिमखंड गिरने से एक किसान की मौत हो गई। किसान की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई है। ये किसान घटना के समय अपने खेतों में जा रहा था तभी अचानक पहाड़ से हुए हिमस्खलन की चपेट में आ गया और 30 से 40 फीट बर्फ के नीचे दब गया। लाहौल स्पीति की तोद घाटी में भी हिमस्खलन का समाचार है। हिमस्खलन के कारण केलंग-लाचा सड़क अवरुद्ध हो गई।
The post लाहौल स्पीति में फिर खुले देवालयों के कपाट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3eiTfVp
via Latest News in Hindi
0 Comments