क्या टाइल वाले घरों में जोखिम ज्यादा ?
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (एजेंसी)
देश में कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर डॉक्टरों के हेल्पलाइन नंबरों पर लोगों के उत्सुकता भरे सवालों की बाढ़ आ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि सवाल कई हैं और चौंकाने वाले भी हैं। कई लोग तो गंभीर सवाल पूछ रहे हैं, जबकि कुछ बेहद बेवकूफाना प्रश्न भी पूछे जा रहे हैं। आम सवाल कोरोना के लक्षण और रोकथाम से जुड़े हुए हैं- ‘क्या गर्मी से कोरोना वायरस मर जाएगा? क्या बाहर का खाना या मांसाहारी खाना खाने से बचना चाहिए? क्या सिगरेट पीने से ठीक होने की संभावना कम हो जाती है? क्या मास्क उपयोगी हैं? क्या सैनेटाइजर साबुन से बेहतर हैं?
मेरे परिवार के बुजुर्गों पर खतरा ज्यादा है?’
कई बार लोगों की घबराहट मासूमी या बेवकूफी भरे सवाल लेकर आती है जिसका जवाब देने में डॉक्टर जूझते नजर आते हैं, जैसे- ‘क्या टाइल्स वाले घरों में जोखिम ज्यादा है? दाढ़ी और मूंछ रखने वाले लोगों में बीमारी का खतरा ज्यादा है? क्या धूप सेकने से वायरस मर जाएगा? क्या चीन से आने वाले पत्र से संक्रमण फैल सकता है? क्या चीन में बने उत्पादों से हमें कोरोना का संक्रमण हो सकता है? क्या भारतीय अन्य के मुकाबले कोरोना वायरस से ज्यादा प्रतिरक्षित हैं?’
गोवा के पोर्टिया मेडिकल के निदेशक विशाल सहगल ने कहा, ‘लोगों में कोरोना को लेकर बहुत घबराहट और संदेह है। लेकिन कई बार सवाल बड़े बेतुके होते हैं, जैसे- ‘क्या बीयर पीने से कोरोना संक्रमण नहीं होगा।’
The post क्या टाइल वाले घरों में जोखिम ज्यादा ? appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ybfbkQ
via Latest News in Hindi
0 Comments