अमरेंद्र ने जाना एएसआई का हालचाल
चंडीगढ़, 13 अप्रैल (एजेंसी)
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को उस एएसआई के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, जिनका हाथ पटियाला में निहंगों द्वारा हमले में काट दिया गया था। इस बीच, पटियाला की एक स्थानीय अदालत ने मामले के सभी 11 आरोपियों को 11 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच 10 दिन में पूरी करने के बाद मामले की त्वरित सुनवायी की मांग करेगी। सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) हरजीत सिंह (50) की रविवार को चंडीगढ़ में पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) में सात घंटे से अधिक समय तक सर्जरी चली थी जिसमें डॉक्टरों ने उनका कटा हाथ जोड़ा था। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने हरजीत सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि ‘पूरे राज्य को उन पर गर्व है।’
The post अमरेंद्र ने जाना एएसआई का हालचाल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3cgv0Fq
via Latest News in Hindi
0 Comments