लंदन, 1 अप्रैल (एजेंसी)
ब्रिटिश सरकार ने कोरोना संकट के खिलाफ लड़ाई को देखते हुए भारतीय और अन्य विदेशी डाॅक्टरों के वीजा की अवधि एक साल बढ़ा दी है। वीजा की मियाद इस साल अक्तूबर में खत्म हो रही थी। ये चिकित्सक देश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के लिए कार्यरत हैं। ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा कि करीब 2,800 प्रवासी चिकित्सकों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के वीजा की अवधि एक साल के लिए बढ़ेगी। पटेल ने कहा, ‘दुनिया भर से आए चिकित्साकर्मी कोरोना वायरस से निपटने और जिंदगियां बचाने के एनएचएस के प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। मैं नहीं चाहती कि वीजा प्रक्रिया के कारण उनका ध्यान भटके।’

The post ब्रिटेन ने भारतीय चिकित्सकों का वीजा बढ़ाया appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ysbx6e
via Latest News in Hindi

0 Comments