नयी दिल्ली, 1 अप्रैल (एजेंसी)
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बुधवार को कहा कि यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) की सभी शाखाओं ने उसकी शाखाओं के रूप में काम करना शुरू कर दिया है। विलय के बाद यह शाखाओं तथा कारोबार दोनों लिहाज से भारतीय स्टेट बैंक के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। पीएनबी ने एक बयान में कहा कि इस विलय से वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी तथा अगली पीढ़ी के बैंक का रास्ता प्रशस्त हुआ है। अब जमाकर्ताओं समेत सभी ग्राहकों को पीएनबी का ग्राहक माना जाएगा। बयान में बताया गया कि अब पीएनबी की देश भर में 11 हजार से अधिक शाखाएं, 13 हजार से अधिक एटीएम, एक लाख कर्मचारी और 18 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होगा। पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएस मल्लकार्जुन राव ने कहा, ‘भौगोलिक रूप से उपस्थिति में विस्तार से हमें अधिक दक्ष और प्रभावी तरीके से ग्राहकों की सेवा करने में मदद मिलेगी।’ बैंक ने अपना नया लोगो भी पेश किया है।

The post यूबीआई और ओबीसी का पीएनबी में विलय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2X0FOTV
via Latest News in Hindi

0 Comments