शिमला (निस) : कोरोना से लड़ाई के लिए हर व्यक्ति अपने स्तर पर साथ निभाने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान बुजुर्ग अपनी पेंशन तो बच्चे अपनी गुल्लकों से भी दान दे रहे हैं। ऊना जिला आपदा कोष में समाज के हर वर्ग के व्यक्तियों ने 13,49,345 रुपए की धनराशि दान में दी है। स्टोन क्रशर एसोसिएशन ऊना ने दो लाख रुपए, होटल माया, युवा साईं समिति, पीर निगाह मंदिर प्रबंधन समिति तथा महादेव बिल्डर्स ने एक-एक लाख रुपए दान में दिए हैं। इसके अलावा ईसपुर निवासी वीके पाठक ने अपनी एक महीने की पेंशन 50 हजार के रूप में दान दी। संयुक्त पटवार एवं कानूनगो संघ ने 1 लाख रुपए, नंगल कलां निवासी प्रेम सिंह तथा टक्का निवासी नंबरदार हेमराज शर्मा ने 50-50 हजार रुपए जिला प्रशासन ऊना को प्रदान किए। इसके अलावा स्वामी नारायण पुरी जी महाराज ने 1 लाख रुपए तथा जिला कांग्रेस कमेटी ने 21 हजार रुपए दान में दिए हैं। सदाशिव मंदिर ध्यूंसर महादेव ने 1 लाख रुपए व रौनकर सहकारी कृषि समिति तलमेहड़ा ने 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की है। कोरोना के विरुद्ध जंग में छोटे बच्चे भी बढ़-चढ़कर मदद दे रहे हैं। टक्का निवासी मन्नत ने 835 रुपए, आण्विक शर्मा ने 2510 रुपए, सात्विक ने 2220 रुपए, नव्या शर्मा ने 1622 रुपए दान में दिए हैं। इनके अलावा भी बड़ी संख्या में लोग यथासंभव मदद प्रदान कर रहे हैं।

The post पेंशन तो किसी ने गुल्लक के पैसे किए दान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2JMwZoK
via Latest News in Hindi

0 Comments