कपूरथला, 6 अप्रैल (निस)
जिला कपूरथला में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। कपूरथला के समीपतर्वी गांव कोट करार खां में पहला पॉजीटिव केस सामने आया है। पॉजीटिव पाया गया मरीज नाबालिग है और 18 मार्च को दिल्ली की तबलीगी मरकज से सपरिवार गांव लौटा था। उसे रविवार की रात को पुलिस की मदद से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे क्वारंटाइन से निकालकर आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर दिया है, जहां पर अभी तक उसकी हालत स्थिर है। वहीं, पुलिस ने गांव को पूरी तरह से सील करने के साथ-साथ गांव के आसपास के 7-8 किलोमीटर को सील कर दिया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग कपूरथला की तरफ से दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तबलीगी जमात के मरकज में भाग लेकर वापस आए लोगों में से कुल 33 व्यक्तियों के सैंपल कोरोना वायरस जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डा. जसमीत बावा ने बताया कि कपूरथला के समीपवर्ती गांव कोट करार खां निवासी 17 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गयी है।
पलटून पुल भी लॉकडाउन
ब्यास दरिया पर कपूरथला के मिनी श्रीलंका नाम से जाने जाते टापू बाऊपुर के 16 गावों के लोगों ने पलटून ब्रिज बंद कर पूरे टापू को लॉकडाउन कर दिया है। किसी को पुल के पार नहीं जाने दिया जा रहा। बाऊपुर के लगभग 16 गावों के 3000 से ज्यादा लोगों ने दूसरे लोगों से संपर्क टूट गया है। गांववासी सरवन सिंह ने कहा कि हमने यह लॉक डाउन मजबूरी में किया है।
एक मरीज जालंधर की
लुधियाना (निस): लुधियाना के कोरोना संदिग्ध जिनके सैम्पल टेस्ट के लिए भेजे गये थे उनमें से आज एक पोजिटिव पाया गया है। इस प्रकार लुधियाना मे कोरोना के रोगियों की संख्या 7 हो गई है। सिविल सर्जन डा. राजेश बग्गा ने बताया पोजिटिव पाये जाने वालों में एक जालंधर की महिला है। अभी तक दो व्यक्तियों की इस औद्योगिक शहर में मृत्यु हो चुकी है। लुधियाना से 384 सैम्पल भेजे गये। उनमें से 320 नेगिटिव 7 पोजिटिव और शेष के रिजल्ट आने शेष हैं।

The post कपूरथला में महामारी की दस्तक, नाबालिग मिला पॉजिटिव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34rvbvb
via Latest News in Hindi

0 Comments