3 बच्चों की मां, पर शव लेने नहीं पहुंचा कोई
लुधियाना, 6 अप्रैल (निस)
कोरोना का खौफ इस कदर लोगों पर हावी है कि शिमलापुरी की सुरेंद्र कौर (69) का रविवार को यहां फोर्टिस अस्पताल में कोरोना की बीमारी से निधन हो गया था। 3 बच्चों की मां होते हुए भी कोई भी उसका अपना उसका शव लेने अस्पताल नहीं गया। लुधियाना के अतिरिक्त जिलाधीश इकबाल सिंह संधू ने बताया कि अस्पताल के अतिरिक्त जब जिला प्रशासन के बार-बार आग्रह करने पर मृतका के परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा तो जिलाधीश ने उनकी देखरेख में अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में लुधियाना (पश्चिम) के उपमंडल अधिकारी अमरेंद्र सिंह मल्ली और जिला लोकसम्पर्क अधिकारी प्रदीप सिंह नत्थोवाल को शामिल किया गया। उन्होंने अस्पताल जाकर दस्तावेजों सहित मृतका का शव लिया और रात को सीधा स्थानीय गिल रोड दाना मंडी के निकट स्थित श्मशान घाट ले गये। अतिरिक्त जिलाधीश अनुसार वहां जाने से पूर्व और श्मशान घाट जाकर सुरेंद्र कौर के परिवार के सदस्यों को पुन: अंतिम संस्कार संबंधी सूचना दी गयी। परिवार के कुछ सदस्य एक कार में श्मशान घाट पहुंच भी गये, लेकिन वह अपनी माता को अग्नि भेंट करने के लिए कार से बाहर नहीं आये। बाद में श्मशान घाट के एक कर्मी के सहयोग से महिला का सिख धार्मिक रीति अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।
The post 3 बच्चों की मां, पर शव लेने नहीं पहुंचा कोई appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aPlrNp
via Latest News in Hindi
0 Comments