शिमला के ओक ओवर में सोमवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाते हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर। -दैनिक ट्रिब्यून

शिमला (निस) : भाजपा के 40वें स्थापना दिवस पर संपूर्ण हिमाचल वासियों को बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि सोमवार को भाजपा 40 वर्ष में प्रवेश कर गयी है, दो सांसदों की पार्टी से शुरू हुईपार्टी आज 303 सांसदों वाली पार्टी है। इस पार्टी में एक भी राज्य में सरकार नहीं थी, आज अनेक राज्यों में सरकारों का सफल संचालन भाजपा कर चुकी है। पार्टी के 18 करोड़ सदस्य हैं व दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज ओकओवर में भाजपा के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीन दयाल उपाध्याय के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वर्ष 1980 में 06 अप्रैल को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा का गठन किया गया था।

The post भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39MYY2q
via Latest News in Hindi

0 Comments