अभिनेता रंजीत चौधरी का निधन
मुंबई (एजेंसी) : अभिनेता रंजीत चौधरी का यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह फिल्म प्रशंसकों में ‘खट्टा-मीठा’, ‘बातों बातों में’ और ‘बॉलीवुड/हॉलीवुड’ में निभाए गए किरदारों से लोकप्रिय थे। चौधरी विख्यात रंगमंच कलाकार पर्ल पदम्सी के बेटे हैं। वह आंत के इलाज के लिए भारत में थे और उन्हें बंद की वजह से यहीं रुकना पड़ा था। उनकी पत्नी और उनका 16 साल का बेटा न्यूयॉर्क में हैं। आंत में फटे अल्सर की दिक्कत 14 अप्रैल को आई और ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया।
The post अभिनेता रंजीत चौधरी का निधन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3afKurZ
via Latest News in Hindi
0 Comments