दिल्ली में होगी एक लाख की जांच
नयी दिल्ली, 7 अप्रैल (एजेंसी)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मंगलवार को 5 सूत्री कार्य योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहर के अति प्रभावित क्षेत्रों में बिना किसी क्रम के एक लाख लोगों को चुनकर उनकी जांच की जाएगी। वीडियो संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यदि मामले लगातार बढ़ते रहे और सक्रिय मामले 30 हजार तक चले गये तो दिल्ली सरकार चरणबद्ध तरीके से निजी अस्पतालों एवं होटलों के 12000 कमरे अपने अधीन ले लेगी। मुख्यमंत्री ने पांच सूत्री कार्य योजना की जानकारी देते हुए कहा, ‘इसमें पांच टी शामिल हैं- टेस्टिंग (जांच), ट्रेसिंग (पता लगाना), ट्रीटमेंट (उपचार), टीम-वर्क (मिलकर काम करना) और ट्रैकिंग (नजर रखना) हैं।’
The post दिल्ली में होगी एक लाख की जांच appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RkvTow
via Latest News in Hindi
0 Comments