मोहाली 7 अप्रैल (निस)
मंगलवार सुबह कोरोना के डर से 14 वर्षीय मुस्लिम समुदाय की बच्ची की मौत के बाद गांव रडियाला की पंचायत ने शव को दफनाने से इनकार कर दिया। गांव दाऊं माजरा में बच्ची नगमा की सोमवार रात मिरगी का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कब्रिस्तान गांव रडियाला में होने के चलते मृतक लड़की के परिजनों ने गांव की पंचायत से संपर्क किया था। मृतक नगमा के पिता समेद्दीन व मां रुकसाना बेगम अपनी बच्ची का अंतिम संस्कार करने के लिए करीब तीन घंटे कभी पुलिस के पास तो कभी पंचायत की मिन्नतें करते रहे, लेकिन किसी ने उनकी मजबूरी को नहीं समझा।
देर शाम मामला एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन के ध्यान में आया जिसके बाद एसडीएम पुलिस टीम को लेकर पीड़ित परिवार के साथ गांव रडियाला पहुंचे। उन्होंने पंचायत को बताया कि मृतका लड़की का पोस्टमार्टम करवाया गया है इसमें उसकी मौत का कारण मिरगी आया है। बाद में पंचायत ने मृतका का शव कब्रिस्तान में दफनाने के लिए इजाजत दी। एसडीएम व पुलिस ने अपनी मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाजों से बच्ची का शव दफनाया।

The post खौफ बच्ची को दफनाने से पंचायत का इनकार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3e48EJ1
via Latest News in Hindi

0 Comments