पहली से नवीं, 11वीं के विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रमोट
शिमला (निस) : जयराम सरकार ने हिमाचल के लाखों विद्यार्थियों को राहत दी है। कोरोना संक्रमण को फैलने के रोकने की कोशिश के बीच सरकार ने पहली से नवीं तथा 11 वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से विद्यार्थियों व अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। कोरोना वायरस के खौफ के चलते प्रदेश में कर्फ्यू व लॉकडाउन है। हालांकि प्रदेश में स्कूलों में परीक्षाएं हो गयी हैं। मगर कर्फ्यू व लॉकडाउन के बीच शिक्षक छात्र छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच नहीं कर पा रहे।
The post पहली से नवीं, 11वीं के विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रमोट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Vf5t8I
via Latest News in Hindi
0 Comments