ज़ीरकपुर, 28 अप्रैल (निस)
पटियाला रोड स्थित जरनैल इनक्लेव फेस-1 के कई घरों के लोगों को पिछले एक हफ्ते से पीने वाले पानी की स्पलाई न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की तरफ से वार्ड के पूर्व काउंसलर गुरमुख सिंह को समस्या के के बारे में सूचित किया गया है। इसके बावजूद समस्या का हल नहीं किया गया है। गर्मी के मौसम में समस्या हो रही है। कोरोना वायरस के कारण लगे कर्फ्यू के कारण लोग घरों से बाहर नहीं जा सकते हैं। इसलिए परेशानी और बढ़ रही है। निवासी शशि टंडन, उर्मिला, मधु, रेनूं सिंगला, नीना गुप्ता, दीपक सोढी, प्रभजोत, मीना कुमारी ने कहा कि वे पानी लेने के लिए घर से बाहर नहीं जा सकते हैं। इस संबंध में वार्ड नंबर 26 के काऊंसलर गुरमुख सिंह ने कहा कि इस समस्या संबंधी नगर काउंसिल के आधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

The post एक सप्ताह से नहीं मिल रहा पानी, निवासी परेशान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aM2EBN
via Latest News in Hindi

0 Comments