मोहाली, 28 अप्रैल (निस)
मटौर थाना पुलिस के अधीन पड़ते गांव मटौर में 26 अप्रैल को एक व्यक्ति को घायल हालत में फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान फूल कुमार के रूप में हुई है।
पहले इस मामले में मटौर थाना पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर पता चला कि मृतक के सिर में चोट है। इसके आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी सपना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सपना से पूछताछ कर रही है।
जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि फूल कुमार दिहाड़ी मजदूर है। वह मटौर गांव में किराए के मकान पर रहता है। 26 अप्रैल को उसका अपनी पत्नी सपना के साथ झगड़ा हुआ था जिसमें वह घायल हो गया था।

The post घरेलू झगड़े में पत्नी ने किया पति का कत्ल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aJHVOX
via Latest News in Hindi

0 Comments