डीबीटी, डीएई के तहत लैबों में कोरोना जांच को मंजूरी
नयी दिल्ली, 3 अप्रैल (एजेंसी)
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के तहत आने वाली प्रयोगशालाओं में कोरोना की जांच शुरू करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। आईसीएमआर इन प्रयोगशालाओं को जांच किट मुहैया नहीं कराएगी। प्रयोगशाला में जांच की पेशकश तभी की जाएगी जब नमूने राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी या राज्य एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) द्वारा भेजे जाएंगे।
The post डीबीटी, डीएई के तहत लैबों में कोरोना जांच को मंजूरी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2JDRLHm
via Latest News in Hindi
0 Comments