दिल्ली हिंसा : जांच में शामिल होने के लिए लोगों को नोटिस
नयी दिल्ली, 3 अप्रैल (एजेंसी)
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के सिलसिले में प्रभावित इलाके के लोगों को जांच में शामिल होने का नोटिस भेजा है। इस हिंसा में 53 लोगों की जान चली गयी थी और 200 से अधिक घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि नोटिस में उनसे नंद नगरी स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में जारी जांच में शामिल होने को कहा गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘उन लोगों को नोटिस भेजे गए हैं, जिनकी मौजूदगी फरवरी में हुई हिंसा के स्थानों पर तकनीकी सर्विलांस एवं अन्य सूत्रों से पता चली है।’ लेकिन इनमें से कोई भी अब तक जांच में शामिल नहीं हुआ है।
The post दिल्ली हिंसा : जांच में शामिल होने के लिए लोगों को नोटिस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RatYmg
via Latest News in Hindi
0 Comments