श्रीनगर, 3 अप्रैल (एजेंसी)
सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के सोपोर और हंदवारा इलाके से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 4 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर बृहस्पतिवार रात को कुपवाड़ा जिला अंतर्गत हंदवारा इलाके के शालपोरा गांव में खोजी अभियान चलाया जिसमें लश्कर के 2 सक्रिय सदस्यों आजाद अहमद भट और अल्ताफ अहमद बाबा को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 2 पिस्तौल और 2 हथगोले मिले। सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार शाम को सोपोर इलाके से भी वसीम अहमद और जुनैद राशिद गनी को सादिक कॉलोनी सुरक्षा चौकी के पास जांच अभियान के दौरान गिरफ्तार किया। इनसे सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

The post जम्मू-कश्मीर में लश्कर के 4 सदस्य गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bMRAW0
via Latest News in Hindi

0 Comments