लॉस एंजिलिस, 3 अप्रैल (एजेंसी)
हैन्ना-बारबरा कार्टून सीरीज ‘द योगी बीयर शो’ में सिंडी बीयर की आवाज के लिए पहचानी जाने वाली अनुभवी कलाकार जूली बेनेट की कोरोना के कारण 88 साल की उम्र में मौत हो गई। उनके टैलेंट एजेंट मार्क श्रोग्स ने कहा कि वह सेडार्स-सिनाई मेडिकल सेंटर में भर्ती थीं और 31 मार्च को उनकी मौत हो गई। मैनहट्टन में जन्मीं बेनेट ने थियेटर, रेडियो और टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में बेनेट ने ‘गार्फील्ड एंड फ्रेंड्स’ और ‘स्पाइडर-मैन : द एनिमेटेड सीरीज’ में अपनी आवाज दी थी।

The post ‘द योगी बीयर शो’ फेम जूली बेनेट की वायरस से मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UYHF97
via Latest News in Hindi

0 Comments