लंदन, 3 अप्रैल (एजेंसी)
कोरोना संक्रमण से ब्रिटेन के मशहूर हास्य कलाकार एडी लार्ज (78) की मौत हो गई। लार्ज के बेटे रियान मैक्गिन्स ने यह जानकारी साझा की। मैक्गिन्स ने कहा कि उनके पिता हृदय रोग से पीड़ित थे और अस्पताल में वह संक्रमण की चपेट में आए। फेसबुक पोस्ट में उनके बेटे ने लिखा, बड़े दुख के साथ मैं और मां आपको यह सूचित कर रहे हैं कि आज सुबह मेरे पिता का निधन हो गया। मैक्गिन्स ने कहा ‘पापा ने लंबे समय तक बहादुरी से लड़ाई लड़ी। इस बीमारी की वजह से हम उन्हें देखने अस्पताल नहीं जा सके थे।

The post ब्रिटेन के काॅमेडियन एडी लार्ज की संक्रमण से गयी जान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39D8DZj
via Latest News in Hindi

0 Comments