रोहतक, 10 अप्रैल (निस)
अखिल भारतीय किसान सभा ने सरकार से रोस्टर प्रणाली को रद्द कर गेहूं व सरसों की पूरी फसल को तुंरत प्रभाव से खरीदने की व्यवस्था करने की मांग की ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। साथ ही किसान सभा ने सरकार द्वारा कोरोना फंड में फसल दान करने वाले किसानों को लिखकर देने की भी कड़े शब्दों में निंदा की।
किसान सभा के जिला अध्यक्ष प्रीत सिंह, बलवान सिंह, उप्रधान जोगेन्द्र ने कहा कि सरकार एक तरफ तो किसानों से कोरोना फंड में फसल दान करने की अपील कर रही है, वहीं दूसरी तरफ दान करने वाले को लिख कर देने की बात कह रही है जोकि सरासर गलत है। किसान पहले ही इस महामारी में जरूरतमंद गरीब व मजदूर परिवारों की सहायता कर रहे हैं और दान करने के लिए स्वतंत्र हैं, इसलिए किसी प्रकार से लिख कर देने की हिदायत वापस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरसों व गेहूं की फसल पककर तैयार है और बिक्री होनी है, लेकिन सरकार द्वारा अनेक शर्तें लगाकर किसानों को परेशान होने पर मजबूर किया जा रहा है।

The post रोस्टर प्रणाली हो रद्द, तुरंत प्रभाव से खरीदें फसल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2V2RDrn
via Latest News in Hindi

0 Comments